फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी में ऊंचाई से गिरकर सुपरवाइजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। नौल्था में एक फैक्टरी में काम कर रहे एक सुपरवाइजर की शुक्रवार को ऊंचाई से नीचे गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने उसकी मौत के पीछे फैक्टरी मालिक की लापरवाही बताई है। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था। थाना इसराना की पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दिनेश कुमार दत्ता वासी आठ मरला कॉलोनी पानीपत ने बताया कि उसका लड़़का सुक्रीत (20) करीब एक साल से नौल्था की एक फैक्टरी में बतौर स्टोर सुपरवाइजर कार्यरत था। फैक्टरी का मालिक दलबीर जागलान उसके लड़के से ऊंचाई वाले कार्य कराता था। जिनको करने के लिए उसके लड़के ने बार-बार मना किया था। उसके बेटे ने कई बार फैक्टरी के मालिक से आग्रह भी किया था कि उसे ऊंचाई से डर लगता है। जिस कारण उसे ऊंचाई का कार्य नहीं दिया जाए। आरोप है कि ना उसके पास सेफ्टी बेल्ट होती है न उसे हेल्मेट दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें