फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुपरवाइजर पर हमला कर लूटे 35 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी रोड स्थित लख्मी कॉलोनी में मंगलवार रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक फैक्ट्री के सुपरवाइजर पर डंडों से हमला कर 35 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने सुपरवाइजर की बाइक रोककर वारदात को अंजाम दिया। सुपरवाइजर को बाइक छोड़कर भागकर जान बचानी पड़ी। सुपरवाइजर ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने लख्मी कॉलोनी में फैक्टि्रयों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कैमरों में यह वारदात कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी शिकायत में लख्मी कॉलोनी, काबड़ी रोड निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह काबड़ी रोड पर एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर है। मंगलवार रात 10 बजे वह फैक्ट्री से छुट्टी कर बाइक से घर जा रहा था। जब वह लख्मी कॉलोनी में पिंकू जैन की फैक्ट्री के सामने पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर आए तीन युवकों ने उसे रोककर डंडों से हमला कर दिया। उसने हेलमेट पहना था, इसलिए चोट नहीं आई। वह मौका देखकर बाइक छोड़कर वहां से भाग गया। उसकी बाइक पर थैला बंधा था, उसमें 35 हजार रुपये थे। बदमाश पैसे निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें