समालखा। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के बड़े भाई पंचवटी काॅलोनी निवासी मास्टर महेंद्र सिंह की पत्नी धर्मो देवी का बीमारी के चलते मंगलवार शाम को निधन हो गया। मास्टर प्रेम गाहल्याण ने बताया कि एम्स दिल्ली में वह भर्ती थीं। उनकी उम्र करीब 75 वर्ष थी। अपनी भाभी की अंतिम यात्रा में गुजरात राज्यपाल देवव्रत आर्य भी सम्मलित हुए। वे मूलरूप से पावटी गांव के निवासी हैं। धर्मो देवी के पार्थिव शरीर को पावटी गांव के श्मशान भूमि में मुखाग्नि दी गई। उन्होंने बताया कि राज्यपाल मंगलवार को सिवाह गांव में महाराजा सुरजमल जाट धर्मशाला के उद्घाटन समारोह में सम्मलित होने के लिए आए थे। वहां से रात को उन्हें वापस जाना था, लेकिन भाभी के निधन की जानकारी मिलने पर वह उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।