फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिन में धूप और सुबह शाम को बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कई दिनों के बाद मंगलवार को सुबह आसमान में हल्की धुंध देखी गई लेकिन धूप निकलने से आसमान साफ रहा। पिछले एक सप्ताह से सुबह व शाम के समय लगातार ठंड बढ़ने रही है। दिन के अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री कम हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। धूप में रहने से ठंड से थोड़ी राहत मिलती है। जैसे ही छांव में जाते हैं। ठंड से हाथ-पैर ठिठुरने लगते हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। दिनभर खिली धूप लेकिन सुबह व शाम के समय ठंड लोगों को सता रही है।
मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि आने वाले समय में तापमान में ओर कमी दर्ज की जा सकती है। मौसम फिर से करवट ले सकता है। अनुमान है कि अगले सप्ताह बारिश हो सकती है। जिससे ठंड का असर एक बार फिर से बढ़ेगा। ठंड के साथ धुंध भी लोगों को सता सकती है। वहीं ठंड बढ़ने के आसार से किसानों के मुरझाए हुए चेहरे एक बार फिर से खुश नजर आ रहे हैं। ठंड बढ़ने से गेहूं की पैदावार बढ़ेगी। जिससे गेहूं उत्पादकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें