फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिन में धूप ने सताया, शाम को बूंदाबांदी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नौतपा में इस बार मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। शनिवार को सुबह से दोपहर तेज धूप के बाद शाम मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ एक बार फिर बूंदाबांदी हुई । समालखा में दो एमएम और इसराना में एक एमएम बारिश दर्ज की।
विज्ञापन

पानीपत, मतलौडा और बापौली में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी होने के बाद तापमान में कमी आई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह बादल छाने व मंगलवार को फिर बारिश की संभावना जताई है। नौतपा में इस साल पिछले साल की अपेक्षा अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह से तेज चमकीली धूप व हवा की रफ्तार कम होने से दिनभर गर्मी रही। जिससे लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शाम चार बजे कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश व तेज आंधी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। कुछ क्षेत्रों में ही हल्की बारिश होने से फसलों को नुकसान होने से बचा गया। डाडौला निवासी किसान सतबीर सिंह ने बताया कि उनकी तरबूज व खरबूज की फसल है। मौसम में अचानक बदलाव से उसे अपनी फसल की चिंता सताने लगी।
वहीं खरीफ की फसल लगाने की तैयार में लगे किसानों के लिए इस समय की बारिश लाभदायक सिद्ध होगी। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि मंगलवार को बारिश हो सकती है और अगले सप्ताह बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें