फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में चला सुमित का पंच

विज्ञापन
विज्ञापन
सुमित दहिया यूथ एशियन चैंपियनशिप में ले रहे हैं भाग
विज्ञापन


यूएसए के कोलोराडो शहर में 25 अक्तूबर से चल रही है चैंपियनशिप

सुमित दहिया अब तक अपनी दो फाइट जीत चुके हैं

मां हरियाणा पुलिस और पिता मुकेश सीआईएसएफ में हैं इंस्पेक्टर

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। पानीपत के युवा मुक्केबाज सुमित दहिया ने यूएसए में आयोजित यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर बाॅक्सिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने पंच की धाक जमा दी है। सुमित ने यूएसए के कोलोराडो शहर में चल रही चैंपियनशिप में यह पदक जीता है। यह चैंपियनशिप 25 अक्तूबर को शुरू की थी। इसका समापन तीन नवंबर को होगा। सुमित के पदक जीतने पर माता-पिता के साथ कोच ने भी खुशी जाहिर की है।
सुमित दहिया की मां रेखा पानीपत पुलिस और पिता मुकेश दहिया सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर हैं। रेखा अब महिला थाना पुलिस की प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि वे सेक्टर-39 में रहते हैं। उनके जुड़वा बेटे हैं। इनमें सुमित बॉक्सिंग में आगे आए हैं। सुमित ने 25 अक्तूबर को यूएसए के कोलोराडो शहर में आयोजित यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया। उन्होंने जर्मन व यूएसएस के मुक्केबाजों को दोनों मुकाबलों में 4-1 से मात दी है। सुमित ने इसमें कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

आठ साल पहले शुरू किया था अभ्यास
रेखा ने बताया कि सुमित को शुरू से ही बॉक्सिंग का शौक रहा है। उन्होंने मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में कोच सुनील कुमार के पास अभ्यास शुरू किया। उन्होंने यहां अपने शुरुआती दौर में ही बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। उनको सुमित से उम्मीद बंध गई। वह बॉक्सिंग में लगातार पदक जीतकर लाने लगा।
वे अब उनको पूरा समय खेल को देते हैं। कोच सुनील ने बताया कि सुमित शुरुआत में ही बेहतर खेलता है। उनका रिंग में उतरने के बाद मैच तक जोश रहता है। वह सामने वाले खिलाड़ी को रोककर रखता है। उन पर लगातार हमला करता है।
विज्ञापन

सुमित पिछले दो साल से साई रोहतक में बाॅक्सिंग का अभ्यास कर रहा है। वह अपने खेल को लेकर सजग रहता है और निरंतर अभ्यास करता है। इसी के चलते सुमित आज यहां तक पहुंचा है। सुमित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण, चार कांस्य व दो रजत पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें