फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला कुमार बिंझौल के सुमित बने, पट्टीकल्याण की तमन्ना बनीं जिला कुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। जिला कुमार और जिला केसरी के लिए महिला व पुरुष पहलवानों ने पूरा दम दिखाया। जिला कुमार बिंझौल गांव के सुमित बने। वहीं जिला कुमारी पट्टीकल्याणा गांव की तमन्ना बनीं। तमन्ना ने लगातार दूसरी बार जिला कुमारी का पदक जीता है। यह पहलवान अब पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

खेल विभाग द्वारा इसराना के राजीव गांधी खेल परिसर में जिला अखाड़ा प्रतियोगिता के साथ जिला कुमार व जिला केसरी प्रतियोगिता कराई। जिसमें करीब 200 पहलवानों ने भाग लिया। जिला कुमार व केसरी के लिए पहलवानों का जोश देखने को मिला। जिला खेल अधिकारी धुरेंद्र हुड्डा और कुश्ती कोच अनुज जागलान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलों में अच्छा भविष्य है। युवाओं को खेलों में आगे आना चाहिए। कुश्ती हरियाणा की पसंदीदा खेल है। युवा बचपन में ही दंगल में उतर जाते हैं। वे दांव पेंच सीखकर गांव व प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर चमका रहे हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय पहलवानों का नाम लेकर पहलवानों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे व अन्य बुरी संगत से दूर रहना चाहिए। खेल विभाग द्वारा जिले में खेल नर्सरी शुरू की हैं। खिलाड़ी यहां अपनी प्रतिभा को चमका सकते हैं।

बॉक्स
ये रहे परिणाम
जिला कुमार फ्री स्टाइल में बिंझाैल के सुमित प्रथम और चुलकाना के सन्नी द्वितीय रहे। जिला केसरी फ्री स्टाइल में रिसालू के अतुल प्रथम और डिकाडला के सिकंदर द्वितीय रहे।
विज्ञापन

जिला केसरी ग्रीको रोमन में पानीपत के नितेश प्रथम और ग्वालड़ा के अंकुश द्वितीय रहे। जिला कुमार ग्रीको रोमन में रिसालू गांव के आर्य मलिक प्रथम और मांडी गांव के हरजीत द्वितीय रहे। जिला केसरी महिला में इसराना की राधिक प्रथम और सींक की अंशु द्वितीय रही। जिला कुमारी में पट्टीकल्याणा की तमन्ना प्रथम और ग्वालड़ा की काफी द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें