फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षा मंत्री के सामने आयुष्मान कार्ड पर इलाज में गड़बड़ी की पहुंची शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कई अस्पताल संचालक आयुष्मान योजना के अंतर्गत इलाज में गड़बड़ी कर रहे हैं। लोगों के कार्ड होने के बाद भी उनसे पैसे ले रहे हैं। वहीं मरीज को पहले कार्ड के आधार पर दाखिल कर लेते हैं और इलाज के बीच में इससे मना कर देते हैं। ऐसा कर मरीज से इलाज का पैसा ले लेते हैं और बाद में सरकार को भी इसका क्लेम कर देते हैं।
विज्ञापन

इस तरह की शिकायत शिक्षा मंत्री महिला ढांडा के सामने पहुंची। मंत्री बुधवार को सरकारी विश्राम गृह में जनता दरबार में लोगों की समस्या सुन रहे थे। उनके सामने इस तरह की शिकायत पहले भी आ चुकी हैं। एक के बाद कई शिकायत सामने आने के बाद मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर संबंधित अस्पतालों के साथ बैठक की।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत में आरोप लगाया कि एक अस्पताल संचालक आयुष्मान कार्ड पर दाखिल कर लेते हैं। उनसे बाद में इलाज का खर्च मांग लेते हैं। उनको मजबूरीवश यह पैसा देना पड़ता है। आयुष्मान कार्ड होने पर उनसे पैसे जमा करा लेते हैं। एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उनसे 20 हजार रुपये जमा करा लिए हैं। पैसे जमा कराने के बाद आयुष्मान कार्ड चलने की कहते हैं। एक अन्य शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसके पास आयुष्मान कार्ड है। इसके बाद भी उससे इलाज में पैसे लिए गए।
विज्ञापन



बॉक्स

मंत्री बोले दो अस्पतालों में बड़ी गड़बड़ी
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि शहर के दो अस्पतालों में बड़ी गड़बड़ी की जा रही हैं। इनमें आयुष्मान योजन के पात्र गरीब लोगों को लूटा जा रहा है। उन्होंने एडीसी डॉ. पंकज और सीएमओ डॉ. विजय मलिक को अस्पतालों में नियमों की पालन कराने के निर्देश दिए। इसके साथ शिकायत के आधार पर अस्पतालों का निरीक्षण करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में कमी मिली तो अस्पताल को ताला लगाने में देरी नहीं की जाएगी। प्रदेश सरकार ने गरीब लोगों की जरूरत को देखते हुए आयुष्मान कार्ड योजना लागू की है। अस्पताल संचालक लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें