फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर युवती ने खाया सल्फास, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काबड़ी रोड निवासी एक युवती को एक युवक ने शादी करने से इंकार किया तो युवती ने सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 सितंबर की सुबह उसकी बेटी कोमल (18) घर पर नहीं थी। उसको तलाश किया गया तो वह घर की गली में मिल गई, जिससे पूछने पर पता चला कि वह करनाल के गांव माजरा निवासी मुकेश के साथ गई थी और वह उससे शादी करना चाहती है। कोमल के परिजनों ने उसकी बात मानते हुए युवक के घर जाकर शादी की बात करने पहुंचे, वहां पर युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। जब इस बात का युवती को पता चला तो उसने सल्फास खा ली और उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर हालत गंभीर होने के चलते उसे रैफर कर दिया गया। जब परिजन उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे तो रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

- जीजा की मौसी का बेटा है शादी से मना करने वाला युवक
मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बुआ की बेटी का पति संजू निवासी गांव आलम कुरूक्षेत्र की मोसी का लड़का मुकेश निवासी करनाल गांव माजरा है। मुकेश ने ही युवती को डेढ़ माह पहले मोबाइल फोन दिया था। जिसका परिजनों को पता लग गया था। उस दौरान युवक व युवती दोनों को ही डाट-फटकार लगाई थी। बावजूद इसके दोनों ने बातचीत करनी बंद नहीं की थी।
विज्ञापन

- वर्जन
केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एसआई राजपाल, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें