फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शुगर मिल में 27.70 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई, 12.67 करोड़ की बेची बिजली

Thu, 29 Jan 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर प्रथम स्थान हासिल करने पर अ​धिकारियों को शुभकामना देते एमडी संदीप कुमार। संवाद
विज्ञापन
इसराना। शुगर मिल की ओर से बुधवार सुबह छह बजे तक 27.70 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है। प्रदेश के 10 सहकारी व हैफेड के एक मिल सहित 11 शुगर मिलों में सबसे ज्यादा है, वहीं मिल में बिजली बनाने की लगी टरबाइन द्वारा नौल्था पावर हाउस में करीब दो करोड़ यूनिट बिजली एक्सपोर्ट की गई है और शुगर मिल अब तक 12 करोड़ 67 लाख रुपये की बिजली बेच चुका है।
विज्ञापन

एमडी संदीप कुमार ने बताया कि पानीपत शुगर मिल का क्षमता उपयोग 92.30 पर चल रहा है और कैपेसिटी यूटिलाइजेशन में पानीपत शुगर मिल अभी तक प्रदेश के सभी सहकारी व निजी शुगर मिलों में सबसे ऊपर है। शुगर मिल के पेराई सत्र को शुरू हुए 60 दिन हो चुके है। गणतंत्र दिवस समारोह में पानीपत शुगर मिल की झांकी प्रथम रही है और चीफ इंजीनियर राजकुमार की अगुवाई में इंजीनियर काशी नाथ साहू के सुपरविजन में झांकी बनाई गई थी। एमडी संदीप कुमार ने बुधवार को इंजीनियर काशी नाथ साहू सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। पिछले तीन वर्षों में शुगर मिल की झांकी निरंतर प्रथम आ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें