फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान नौकरी जान से तनाव में आए बेरोजगार ने ट्रेन से कटकर जान दी

विज्ञापन
sucide - फोटो : Panipat
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान नौकरी चली जाने के बाद नई नौकरी नहीं मिलने से तनाव में आए करनाल के आरकेपुरम में रहने वाले शुभम ने पानीपत में कोहंड रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शुभम वीरवार शाम पांच बजे घर से निकला था। वापस न आने पर उसकी तलाश की। शुक्रवार को उसके खुदकुशी करने की जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शुभम के रिटायर्ड फौजी पिता ने बताया कि लॉकडाउन लगने के कारण एक निजी कंपनी से उसकी नौकरी चली गई थी, लॉकडाउन खत्म होने के बाद उसे कहीं नौकरी नहीं मिली। करीब एक साल से नौकरी नहीं मिलने के कारण वह डिप्रेशन में चल रहा था और परेशान रहता था। वीरवार को शाम पांच बजे ही अपने घर से बाइक लेकर निकला था, जिसके बाद घर लौटा और बाइक खड़ी करके दोबारा चला गया था। उसे रात भर ढूंढते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह पुलिस का कॉल आया कि शुभम ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
शुभम ने रोजगार जाने के बाद अपना खर्चा निकालने के लिए फोन भी बेच दिया था और वह लगभग एक महीने से बिना फोन के ही था। शुभम के पिता ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि शुभम के मन में क्या चल रहा था।वह उसे समझाने की कोशिश भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम के जेब से एक पर्ची बरामद हुई ।जिसमें उसने खुदकुशी करने की बात लिखी थी। पर्ची पर पिता का फोन नंबर और घर का पता लिखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें