फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पांच दिन बाद ही विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रा विहार कॉलोनी में एक नव विवाहिता ने शादी के पांच दिन बाद ही फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव उसके कमरे में पंखे पर चुन्नी से फंदे पर लटका मिला। पड़ोसियों ने इसकी सूचना किला थाना पुलिस में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

26 वर्षीय सोनिया निवासी गांव कोहंड की शादी 5 फरवरी को इंद्रा विहार कॉलोनी में राहुल के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दोनों खुश थे। बुधवार दोपहर ढाई बजे सोनिया ने राहुल की बुआ कमला से कहा कि वो राहुल के लिए खाना बना रही है इसलिए वो कपड़े धो ले। बुआ कमला कपड़े धोने के लिए चली गई। कपड़े धोकर बाथरूम से वापस लौटी तो सोनिया का कमरा अंदर से बंद था। इसी वक्त बाहर से राहुल भी आ गया। बुआ कमला ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो सोनिया का शव फंदे पर लटका हुआ था। पत्नी का शव का देखकर राहुल बेसुध होकर फर्श पर गिर पड़ा। बुुआ के शोर मचाने के बाद पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। राहुल के पित सभाष की पांच साल पहले और माता परवेज की 3 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। उसकी बुआ ने राहुल और उसके भाई के पालन पोषण की जिम्मेदारी ली थी। अब तक सोनिया द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे के कारण अज्ञात है। पुलिस ने सोनिया के परिजनों को भी इस घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें