फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को लापरवाही पड़ेगी भारी, प्रमोट नहीं होंगे परीक्षा न देने वाले विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड ने साल 2021-22 के लिए नया पैटर्न जारी किया है। इस शैक्षणिक सत्र में दो बार परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा भी सीबीएसई बोर्ड ने नए शैक्षणिक सत्र को लेकर कुछ अहम बदलाव किए हैं ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति गंभीर बनाया जा सके। बोर्ड द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार ऑनलाइन क्लास, प्री बोर्ड और छमाही परीक्षा में शामिल न होने वाले छात्रों को अनुपस्थित माना जाएगा। ऐसे छात्रों को परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा या नहीं, इसका अंतिम फैसला बोर्ड के हाथों में होगा। अभी तक सीबीएसई के 12वीं के सभी छात्र यह मान कर चल रहे थे कि सभी को पास कर दिया जाएगा। ऐसे में कुछ छात्रों को उनकी लापरवाही अब भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से स्कूलों को भेजे गए सर्कुलर में कहा गया है कि जो छात्र पूरे साल स्कूल के संपर्क में नहीं थे, स्कूल की किसी परीक्षा में शामिल नहीं हुए और ऑनलाइन क्लास भी अटेंड नहीं की, इन्हें अनुपस्थित माना जाए। स्कूलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अनुपस्थित के रूप में चिह्नित छात्रों के नतीजे जारी न किए जाएं। ऐसे छात्रों को शून्य अंक देकर उनका डाटा जमा नहीं किया जा सकता। वहीं सीबीएसई बोर्ड की ओर से 12वीं बोर्ड के परिणाम 31 जुलाई तक और 10वीं के नतीजे 15 जुलाई तक आ सकते हैं।
परिणाम को लेकर स्कूलों का निरीक्षण कर रहे बोर्ड अधिकारी
सीबीएसई बोर्ड ने क्षेत्रीय अधिकारियों को सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों का दौरा करने का निर्देश दिया है। बोर्ड यह सुनिश्चित करना चाहता है कि रिजल्ट तैयार करने के लिए जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उसका पालन स्कूल कर रहे हैं या नहीं। बोर्ड ने कहा कि जिस स्कूल का दौरा होगा, उसे पहले सूचित नहीं किया जाएगा। सीबीएसई ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इंस्पेक्शन इस तरह की जाए कि सभी श्रेणी के स्कूल जैसे प्राइवेट, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय सभी कवर हो जाएं। इंस्पेक्शन के बाद अधिकारियों को 12 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट जमा करनी होगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन क्लास, प्री बोर्ड और छमाही परीक्षाओं को लेकर हर एक बच्चे का डाटा स्कूल प्रबंधन के पास उपलब्ध है। ऐसे में अगर कोई छात्र ऑनलाइन क्लास, प्री-बोर्ड और छमाही परीक्षाओं से गायब रहा तो उस छात्र को अनुपस्थित माना जाएगा।
विज्ञापन

-विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें