फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ स्कूलों में आधे तो कुछ स्कूलों में एक तिहाई विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कुछ स्कूलों में आधे विद्यार्थी तो कुछ में एक तिहाई विद्यार्थियों को स्कूल में बुलाया जा रहा है। इस तरह व्यवस्था बनाई जा रही है कि एक सप्ताह में दो दिन ऑफलाइन और चार दिन आनलॉइन क्लास ले सकें। यानि विद्यार्थियों के एक बैच को सप्ताह में सिर्फ दो ही दिन स्कूल बुलाया जाएगा, जिसके बाद दूसरे बैच को ऑफलाइन क्लास ली जाएगी। इस तरह सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए व्यवस्था तैयार की गई है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की नई गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों को 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को बुलाने की इजाजत दी गई है, लेकिन जिले के कुछ स्कूल कोताही नहीं बरतना चाहते हैं। विद्यार्थियों का स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखा जा रहा है। ऐसे में सिर्फ 30 से 35 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही स्कूल में बुला रहे हैं। इसलिए पढ़ाई के शेड्यूल में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही क्लास का समावेश किया गया है। वहीं जिन स्कूल में 50 प्रतिशत के करीब बच्चों को स्कूलों में बुलाया जा रहा है, उन स्कूलों में विद्यार्थी हफ्ते में तीन दिन ऑनलाइन और तीन दिन ऑफलाइन क्लास लेंगे।
पहले दिन से शनिवार को ज्यादा पहुंचे विद्यार्थी
शुक्रवार को स्कूल खुलने के पहले दिन नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की संख्या 20 फीसदी ही रही थी, लेकिन शनिवार को इनकी संख्या में इजाफा हुआ। करीब 35 से 40 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे। साथ ही अभिभावकों के अनुमति पत्र नहीं लेकर आने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी कम रही।
विज्ञापन

एक तिहाई विद्यार्थियों को स्कूल में बुलाया जा रहा है। जो विद्यार्थी एक दिन स्कूल आएगा, वह दो दिन ऑनलाइन कक्षाएं अटेंड करेगा। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह शेड्यूल बनाया गया है।
विज्ञापन

-प्रतिमा शर्मा, प्रधानाचार्य, मॉडल संस्कृति स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें