फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 9 तक शुल्क जमा करा प्रवेश ले सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चौथे चरण की मेधा सूची जारी होने के बाद दाखिले किए जा रहे हैं। जिन छात्रों का नाम चौथी सूची में आया है, अब उनके दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 9 अगस्त तक होगा। इस दौरान फीस जमा करवाकर दाखिले किए जाएंगे। मंगलवार को काफी संख्या में विद्यार्थी दाखिला करवाने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहुंचे। मंगलवार शाम तक प्रदेश में 27172 आवेदन सत्यापित किए गए जिनमें से 26036 के दाखिले किए जा चुके हैं।
इनमें राजकीय आईटीआई में 24016 और निजी आईटीआई में 2020 दाखिले हो चुके हैं। शहर के राजकीय आईटीआई में पहले तीन चरणों में 928 सीटों में से महज 407 सीटों पर दाखिला हुआ है जो करीब 44 प्रतिशत है जबकि 521 सीटें रिक्त हैं। अब चौथे चरण में सीटें भरना आईटीआई प्रबंधन के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। नौ राजकीय आईटीआई में करीब 2400 सीटों पर दाखिला किया जाना है।
विज्ञापन

इन दस्तावेज की आवश्यकता : आईटीआई में दाखिला लेते समय विद्यार्थियों को हस्ताक्षर युक्त फोटो, आधार कार्ड, 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, परिवार पहचान-पत्र, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र आदि जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन

पहली तीन काउंसलिंग में दाखिले से वंचित विद्यार्थी चौथे चरण में छात्र 500 रुपये व छात्रा 250 रुपये जुर्माना राशि देकर दाखिला ले सकेंगे।
स्नातकोत्तर में ओपन काउंसलिंग में दिखाया उत्साह : स्नातकोत्तर में पहले चरण की काउंसलिंग सोमवार को संपन्न हो चुकी है। मंगलवार को ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले किए गए जिसमें विद्यार्थियों ने काफी उत्साह दिखाया। हालांकि पहले चरण में कई कारणों के चलते आवेदन कम होने से पहले चरण में दाखिले भी करीब 20 फीसदी सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। ओपन काउंसिलिंग के बाद बुधवार को आवेदन के लिए दोबारा पोर्टल खोला जाएगा जिसके बाद विद्यार्थी आवेदन के साथ-साथ 16 अगस्त तक ओपन काउंसलिंग में भाग ले दाखिला ले सकेंगे। जिले के नौ महाविद्यालयों में 1940 सीटों पर दाखिला किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें