फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विद्यार्थियों को बताई डाक विभाग की महत्वपूर्ण सेवाओं की दी जानकारी

Fri, 19 Sep 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सेमिनार में उपस्थित विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में वीरवार को डाक विभाग की ओर से सेमिनार का आयोजन किया। इस अवसर पर हेड पोस्ट मास्टर सुरेश कुमार राठौर ने मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को डाकखाने की ओर से दी जाने वाली आर्थिक, जीवन-बीमा, पोस्टल आदि से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. दीपा वर्मा ने किया।
विज्ञापन


सुरेश कुमार राठौर ने कहा कि डाकखाने के माध्यम से हम अपने पत्र, पार्सल और पैकेज कहीं पर भी भेज सकते हैं। यह सेवा न केवल व्यक्तिगत बल्कि व्यावसायिक उपयोग के लिए भी महत्वपूर्ण है। आजकल डाकखानों में बैंकिंग सेवाओं के अलावा आधार कार्ड बनवाने, इसमें सुधार करने और प्रिंट आउट निकालने जैसी सेवाएं भी डाकखाने की ओर से प्रदान की जाती हैं। डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि पोस्ट ऑफिस का इतिहास बहुत पुराना है और इसका विकास समय के साथ हुआ है। ब्रिटिश काल में आधुनिक डाक व्यवस्था की स्थापना हुई थी जब लॉर्ड क्लाइव ने 1766 में बंगाल में डाक व्यवस्था की शुरुआत की। 1852 में भारत में डाक टिकट की शुरुआत हुई जो डाक व्यवस्था के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था। 1866 में पोस्ट ऑफिस एक्ट पारित हुआ था जिसने डाक व्यवस्था को नियमित करने के लिए नियम बनाए थे। आज के युग में डाक विभाग ने नई सेवाएं शुरू की जिसमें मनीऑर्डर, स्पीड पोस्ट और ऑनलाइन सेवाएं शामिल है। वर्तमान में डाक विभाग ने आधुनिकीकरण की प्रक्रिया शुरू की है। इस अवसर पर पोस्ट मास्टर असिस्टेंट गीता कश्यप, पोस्टल असिस्टेंट साक्षी कपूर, डॉ. रवि कुमार, डॉ. प्रियंका चांदना, डॉ. एसके वर्मा और डॉ. राहुल जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें