फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विद्यार्थियों को नीट मेडिकल और जेईई के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इनर व्हील क्लब पानीपत द्वारा एलिट एजुकेशन में कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नीट, मेडिकल और जेईई के बारे में जागरूक किया। दिल्ली के प्रसिद्ध शिक्षक डॉ. एसके दुबे और सुमेश दुबे, सुलतान, आशीष, हरप्रीत कौर व रितु भसीन ने कॅरिअर गाइडेंस और ट्रेनिंग प्रदान की।
विज्ञापन

उनकी विशेषज्ञता और अनुभव ने छात्रों को अपने कॅरिअर के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। सुरेखा कुमार व टीना गुलाटी ने केमिस्ट्री और काउंसलर के बारे में विस्तार से बताया।
क्लब डीपीसीसी पीडीसी सीमा चोपड़ा व सचिव अंजलि दिलौरी और जेडसीसी आकांक्षा जैन ने विशेषज्ञों का इनर व्हील लोगो के प्लांटर द्वारा सम्मानित किया। क्लब संपादक रेखा गुप्ता व क्लब ट्रेजर रजनी चांद ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आवश्यक साक्षात्कार कौशल, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, नेतृत्व कौशल, बायोडाटा लेखन, विश्लेषणात्मक कौशल, मात्रात्मक क्षमता को बढ़ाने के बारे में चर्चा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें