फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जियो फेसिंग के विरोध में आज प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। लोकेशन आधारित जियो फेसिंग हाजिरी के विरोध में 4 अगस्त को प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी एक घंटा काम बंद करेंगे और सिविल सर्जन कार्यालयों पर गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। रविवार को बैठक कर प्रदर्शन से पहले सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई।
बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की राज्य प्रधान शर्मिला ने बताया कि सोमवार को लोकेशन आधारित हाजिरी व्यवस्था को बंद करवाने के लिए हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एक मंच पर आकर आंदोलन करने को मजबूर है। महासचिव सहदेव आर्य सांगवान ने बताया कि पिछले दो महीने से स्वास्थ्य मंत्री व उच्च अधिकारियों से ज्ञापन के माध्यम तथा निजी तौर पर मिलकर जियो फेंसिंग हाजिरी को बंद करने की अपील की जा चुकी है लेकिन कुछ अधिकारी की हठधर्मिता के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जिससे विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों चार अगस्त को एक घंटे के लिए काम बंद करके सरकार को आगाह करेंगे कि यदि लोकेशन आधारित जियो फेसिंग हाजिरी के आदेश वापिस नहीं लिए गए तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन में सिविल मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन, दंतक सर्जन एसोसिएशन, लेब टेक्नीशियन एसोसिएशन, नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ,एनएचएम कर्मचारी संघ, हरियाणा कौशल रोजगार कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ, फार्मेसी एसोसिएशन व बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन समेत सभी श्रेणी के अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन अपनी भागीदारी देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें