पानीपत। आज पूरे देश-प्रदेश सहित जिले में जन्माष्टमी पर्व को बहुत हर्षोल्लास से मनाया गया। सर छोटूराम हेरिटेज विद्यालय विकास नगर में भी जन्माष्टमी महोत्सव को बहुत जोश व उत्साह के साथ मनाया गया । कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। झांकियां निकाली गई, जिसमें कोई कन्हैया बना, कोई देवकी ,कोई बच्चा वासुदेव तो कोई मां यशोदा बना। इस दौरान विद्याथियों ने अलग-अलग सुंदर नृत्य की प्रस्तुति भी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष बिजेंद्र मान ने बताया कि हमें ये कभी नहीं भूलना चाहिए कि श्रीकृष्ण का जीवन आत्मसात करने योग्य है।
मंच संचालन कक्षा बारहवीं की विद्यार्थी आंचल व आस्था ने किया। कार्यक्रम की प्रबंधक सीमा रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता मान ने जन्माष्टमी का महत्व बताया।
फोटो- 21
श्री कृष्ण की भक्ति से होते हैं सभी कष्ट दूर
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर और ग्रामीण हलके में शुक्रवार को जन्माष्टमी के कार्यक्रम हुए। जिसमें मुख्यातिथि के रूप पार्षद विजय जैन ने वार्ड नंबर एक की एल्डिको में वृंदा एंक्लेव, भगवान परशुराम मंदिर, दादा पोता शनि मंदिर, वार्ड सात के श्री राम मंदिर, सेक्टर 11- 12 और सरस्वती विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में शिरकत की। इस दौरान विजय जैन ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण की भक्ति करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। जिस प्रकार से मीराबाई ने श्री कृष्ण भक्ति में लीन होकर के सिद्धि पाई उसी प्रकार से हम सबको भगवान का ध्यान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर अजय सिंगला, रामनिवास गुप्ता, गौतम सिंगला, डॉ. राजवीर, सुरेश गुप्ता, सतपाल राणा, अर्जुन सिंह,जेपी शर्मा व बलदेव राज अरोड़ा मौजूद रहे।
फोटो 26
अपोलो में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
समालखा। अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने श्री कृष्ण जी के स्वरूप में भजनों पर नृत्य किया। बच्चों ने पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ने की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी शर्मा ने कहा कि योगीराज भगवान श्री कृष्ण ने हमेशा शोषित, दबे, कुचले एवं जरूरतमंदों की मदद की। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर अलका टंडन भी उपस्थित रहीं।