शहीद दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। पीआरओ
- फोटो : पीलीभीत- गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़।
पानीपत। पुलिस विभाग द्वारा मनाए जा रहे शहीदी दिवस सप्ताह में स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने पेंटिंग बनाकर बलिदानियों को नमन किया।
रविवार को गांव ददलाना स्थित महाराणा प्रताप स्कूल व शिव दीप विद्या मंदिर स्कूल में विद्यार्थियों की पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में स्कूल के 50 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लेकर वीर शहीदों की स्मृति में पेंटिंग बनाकर उनके बलिदानों को पेंटिंग में उतार चित्रकलां के माध्यम से अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। डीएसपी राजबीर ने इस अमर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपना जीवन सफल बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे नागरिक बनकर देश की सेवा, सुरक्षा और उन्नती के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। देश हित के लिए काम करना हमारा प्रथम कर्तव्य है।