सनौली। शिक्षा विभाग द्वारा अक्षज इंटरनेशनल स्कूल बापौली में सनौली और बापौली खंड स्तरीय कल्चर फेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें आरोही मॉडल स्कूल छाजपुर के विद्यार्थियों ने बाजी मारी । मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कहा कि कि आज का दौर बदल रहा है। पहले दौर में बडे़-बुजुर्ग की कहावत थी कि पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो होंगे खराब, मगर आज ऐसा नहीं है।
खेलने वाले व अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने वाले प्रतिभावान छात्र राज्य, प्रदेश व विश्व में जीतकर अपना ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन कर रहे है। इस मौके पर प्रधानाचार्या बिंदिया, कृष्ण दत्त, प्रधानाचार्य राजेंद्र, प्रधानाचार्य संजय कुमार रावल, राजकुमार, राजकिशन, आरती सलूजा मौजूद रहे।