पानीपत। जिला नगर योजनाकार सुमित मलिक के साथ मिलकर टीम ने वीरवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की। ब्लॉक टाइल्स नेटवर्क को हटाया गया और अवैध निर्माण को ढहा दिया गया।
नगर निगम की टीम ने काबड़ी, सौदापुर, आसन कलां, सिठाना और ददलाना गांव में कार्रवाई गई। अभियान के दौरान ब्लॉक टाइल्स नेटवर्क को हटाया गया व अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया।
अभियान की निगरानी के लिए एसडीओ अश्वनी कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में भूखंड न खरीदें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों के विरुद्ध नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।