फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी गीत-संगीत से 78 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने बांधा समा

विज्ञापन
इसराना। जोनल यूथ फेस्टिवल के दौरान क्ले से अपनी कला को दिखाती हुई छात्रा। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
इसराना। राजकीय कॉलेज में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय 44वें जोनल यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन सोमवार को हरियाणवी गीत संगीत की छटा छाई रही। यूथ फेस्टिवल में 78 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों के हरियाणवी लोकगीतों एवं लोकनृत्यों पर जमकर तालियां बजीं। नाटक मंचन की प्रस्तुति भी लाजवाब रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में लगे छह मंचों पर एक साथ प्रस्तुतियां दी गईं। हरियाणवी एकल नृत्य, रसिया, क्ले मोल्डिंग, शास्त्रीय नृत्य, लोकगीत, हरियाणवी गीत, सांग एवं नाटकों को पेश किया गया। मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया और विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाएं निखरती हैं। विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में प्रतिभागिता से रोजगार के अवसर खुलते हैं। शिक्षा का मकसद मात्र नौकरी पाना नहीं है, बल्कि जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए लगातार आगे बढ़ना है। शिक्षित होने के साथ ही अपनी संस्कृति को कभी नहीं भूलना चाहिए। इस मौके पर सांसद ने महाविद्यालय में हॉल के लिए निर्माण में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संदीप कंधवाल ने की। इस मौके पर डॉ. आरपी कौशिक, डॉ. बलिंद्र गुलिया, सुनील कुमार, सहायक प्रोफेसर पवन कालिया, धर्मपाल जागलान और डॉ. जयपाल जागलान आदि मौजूद रहे।

इसराना। इसराना के कॉलेज में आयोजित जोनल यूथ फेस्टिवल में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें