फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विद्यार्थियों ने किया पंचकर्म एवं फिजियोथैरेपी सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहा। पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल साहा के 9वीं, 10वीं व 11वीं कक्षा के 50 विद्यार्थियों ने पंचकर्म एवं फिजियोथैरेपी सेंटर का शैक्षणिक दौरा किया। यह सेंटर योगा फेडरेशन अंबाला की ओर से संचालित किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को पंचकर्म चिकित्सा पद्धति की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से शरीर की शुद्धि कर विभिन्न रोगों का आयुर्वेदिक उपचार किया जाता है। इसके पश्चात बच्चों ने फिजियोथैरेपी सेंटर में आधुनिक मशीनों की कार्यप्रणाली व उपयोग के बारे में जानकारी हासिल की और कई सवाल भी पूछे। इस दौरान विद्यार्थियों ने केंद्र परिसर में आयुष विभाग की ओर से संचालित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में चिकित्सकों से अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और निशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं। योगा फेडरेशन के प्रधान राजिंदर विज ने बताया कि केंद्र में प्रतिदिन लगभग 100 मरीज बेहद किफायती दरों पर उपचार का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिजियोथैरेपी सेंटर की सभी आधुनिक मशीनें हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज की ओर से उपलब्ध करवाई गई हैं। कार्यक्रम के अंत में फेडरेशन की ओर से सभी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट भी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें