फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गणितीय पहेली कोने से गणित सीख रहे छात्र

Tue, 16 Sep 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में गणित विषय को पढ़ाने और समझाने के लिए रोचक तरीका अपनाया जा रहा है। इसके तहत गणित प्राध्यापिका दीपिका धवन ने विद्यालय में गणितीय पहेली कोना बनाया है। इस गणितीय पहेली कोने में विद्यार्थियों के लिए हर सप्ताह एक नई गणित पहेली दी जाती है जिसे विद्यार्थी अपने स्तर पर हल करने का प्रयास करते हैं। हर गणितीय पहेली को सबसे पहले सुलझाने वाले विद्यार्थी को पुरस्कृत भी किया जाता है।
विज्ञापन

सोमवार को भी गणित पहले का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विजेता विद्यार्थियों तनीषा कक्षा नौवीं, सावन 12वीं, अनिकेत 12वीं, नेहा 12वीं को पाठ्य सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया ताकि विद्यार्थियों में प्रतिभा का विकास हो। गणित प्राध्यापिका दीपिका धवन ने बताया कि गणितीय पहेलियों से बच्चों में निर्णय क्षमता, ध्यान एवं एकाग्रता भी बढ़ती है। यह अध्ययन को रोचक और आनंददायक भी बनाती हैं, जिससे बच्चे गणित से डरने की बजाय उसे खेल की तरह लेने लगते हैं। इसीलिए विद्यार्थियों के उत्साह को बढ़ाने और प्रतिभा को तराशने के लिए स्कूल में ये पहल की गई है। प्राचार्य ओम सिंह राणा ने बताया कि इस तरह की पहल से गणित जैसे जटिल समझे जाने वाले विषय को सरल और रुचिकर बनाने के लिए गणितीय पहेली कोना बनाया गया है जो सराहनीय पहल है। विद्यालय के विद्यार्थियों की रुचि को देखकर लगता है कि बच्चे इस प्रकार की गतिविधियों से प्रभावित होकर सीख रहें हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें