बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करती प्रिंसिपल रेखा शर्मा। स्रोत : विद्यालय
- फोटो : नवोदय विद्यालय की टीम।
पानीपत। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करवाचौथ पर वीरवार को मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक डिजाइन से लेकर आधुनिक कला तक विविध प्रकार की सुंदर मेहंदी रचनाएं प्रस्तुत की।
प्रिंसिपल रेखा शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कार और संस्कृति हमारी पहचान हैं। ऐसे पारंपरिक पर्व पारिवारिक एकता, सांप्रदायिक प्रेम और निष्ठा के प्रतीक हैं। इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में संस्कारों के प्रति आदर, सृजनात्मकता और सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भावना विकसित होती है। निर्णायक मंडल ने बच्चों की रचनात्मकता, सौंदर्य व पारंपरिक तत्वों को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन किया। विजेताओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।