संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हरियाणा स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टैक्नॉलॉजी पंचकूला के निर्देश पर वीरवार को आर्य महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा जिलास्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आईबी कॉलेज की टीम के 10 विद्यार्थी शिवानी, स्नेहा, प्रियंका, प्राची, टीनु, मुस्कान मित्तल, यशिका, ईशा एवं भावना का चयन किया गया।
प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। विद्यार्थियों में यदि वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हो जाए, तो समाज से अंधविश्वास और रूढिवादिता स्वतः समाप्त हो जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक एवं गणित विभागाध्यक्ष डॉ. शिवनारायण ने भी संबोधित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. शिव नारायण, डॉ. बलकार सिंह व डॉ. अनिल वर्मा शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. गीतांजली साहनी, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. उमेद सिंह, प्राध्यापिका शिखा गर्ग, निधि मलिक, डींपल, मीनू व शुभम मौजूद रहे।