फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्कूल से घर लौट रहे छात्र पर सहपाठियों ने किया हमला

Fri, 28 Nov 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र के सेक्टर-11 में स्कूल से लौट रहे छात्र पर उसी की कक्षा में पढ़ाई करने वाले छात्रों ने हमला कर दिया। छात्र के साथ मारपीट की गई। जिससे वह घायल हो गया। छात्र के पिता ने पुलिस को दी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हुड्डा सेक्टर-11 निवासी मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा पाइट स्कूल एनएफएल में कक्षा 11वीं का छात्र है। मंगलवार को वह स्कूल में गया था। कक्षा में ही पढ़ने वाले दूसरे छात्र ने गाली गलौज शुरू कर दी। छात्र स्कूल बस से अपने घर पर पहुंचा। जैसे ही वह बस से उतरा तो आरोपी छात्र ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। छात्र की पिटाई की। जिससे वह घायल हो गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बुधवार को थाना चांदनीबाग पुलिस ने पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि छात्र के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। तफ्तीश के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि छात्र के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। तफ्तीश के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें