फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरियाणा मावा भंडार पर दो लाख और समालखा की अग्रवाल एलिगेंट भाजी पर एक लाख जुर्माना

Fri, 28 Nov 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
दुकानदार से बातचीत करते अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
पानीपत। खाद्य सुरक्षा मामले में मिलावटी मावा व मिठाई बेचने के मामलों में कड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त उपायुक्त ने सनौली रोड स्थित हरियाणा मावा भंडार पर दो लाख और समालखा की अग्रवाल एलिमेंट भाजी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं इनके समेत 18 दुकानदारों पर भी जुर्माना लगाया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन दुकानों के दिवाली से पहले ही नमूने लिए थे और उस समय इनकी रिपोर्ट आई थी। ये मामले एडीसी के पास विचाराधीन थे। अभी दिवाली के त्योहार पर लिए नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर समेत समालखा से पिछले दिनों खाद्य पदार्थ के नमूने लिए थे। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों की रिपोर्ट फेल रही थी। इनमें कार्रवाई के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की कोर्ट में केस लगाया था। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव ने बताया कि इन दुकानदारों के पास लाइसेंस न मिलने से पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। हरियाणा मावा भंडार के संचालक नवाब अली पर खराब खोया बेचने पर दो लाख रुपये और रेलवे रोड समालखा स्थित अग्रवाल एलिगेंट भाजी दुकान संचालक पर खराब मिल्क केक बेचने के कारण एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इन सबको जुर्माना भरने के लिए दस दिन का समय दिया गया है। एडीसी ने 18 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया है। इनमें ज्यादातर सिवाह बस स्टैंड और समालखा के चुलकाना धाम के दुकानदार शामिल हैं। इनके पास एफएसएसएआई का जारी लाइसेंस नहीं मिला था।
मिलावटखोरों पर की जाएगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि विभाग मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लगातार ले रहा है। इनको लैब में भेजा जाता है। विभाग रिपोर्ट के आधार पर दुकानदार को नोटिस जारी करता है और कोर्ट में केस दायर किया जाता है। दिवाली के समय लिए गए नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। इसके लिए लैब को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बिजेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें