फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बस की टक्कर से कोचिंग से लौट रही छात्रा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। एक प्राइवेट स्कूल के बस चालक ने जीटी रोड हथवाला रोड अंडरपास के पास कोचिंग से लेकर लौट रही एक छात्रा को टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया । वहीं हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। समालखा थाना पुलिस ने स्कूल बस को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जौरासी निवासी 22 वर्षीय ट्विंकल वर्मा शशिकांत मॉल स्थित लाइब्रेरी से कोचिंग के लिए आई थी। वह शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे कोचिंग के बाद घर लौट रही थी। वह हथवाला रोड के सामने अंडरपास पर थी। तभी ब्लूजे रेस्टोरेंट की तरफ मुड़ी तो एक निजी स्कूल की बस के चालक ने उसको टक्कर मार दी। वह बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक छात्रा को घायलावस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डायल 112 पर फोन कर सड़क हादसे की सूचना दी। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया। थाना समालखा प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि एक प्राइवेट बस के चालक के कोचिंग से लौट रही छात्रा को टक्कर मारने की सूचना मिली है। इस मामले में अभी तक शिकायत नहीं मिली है और न ही बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस शिकायत मिलने पर काईवाई की जाएगी।

बच्चों को दूसरी बस में भेजा घर
चालक स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर घर जा रहा था। बस में पूरी भरी हुई थी। हादसे के बाद बस में सवार बच्चे घबरा गए। कई बच्चे को नीचे भी नहीं उतरे। उनको अन्य बस में बैठाकर अपने गंतव्य को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें