फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तेज आंधी और बारिश ने गुल की बिजली

Fri, 12 Jun 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। ज्येष्ठ मास में एक बार फिर मौसम में बदलाव आया। वीरवार दिनभर हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के बाद देर रात साढ़े नौ करीब 23 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बारिश शुरू हो गई। आंधी और बारिश के चलते शहर समेत पूरे जिले की बिजली गुल हो गई। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में करीब छह एमएम बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को बादल छाने और तेज हवा चलने से गर्मी कुछ कम हुई। दिनभर करीब 21 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवा चली। हवा चलने से अधिकतम तापमान 42 से घटकर 37 और न्यूनतम तापमान 29 से घटकर 24 पर आया गया। देर रात करीब साढ़े नौ बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। रात के समय करीब 23 किलोमीटर े की रफ्तार से आंधी चली।
बारिश के चलते शहर में जीटी रोड व असंध रोड समेत कई जगह जलभराव हो गया। रात करीब 11 बजे तक बारिश हुई। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा के प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की संभावना बनी है। शुक्रवार को भी बारिश का अनुमान है। कई दिन हलके से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

सब्जी और हरे चारे के साथ गन्ने की फसल को सहारा : जून महीने में बारिश से सब्जी के साथ हरे चारे और गन्ने की फसल को सहारा मिला है। गन्ने की फसल को इस समय पानी की जरूरत थी। अब फसल में बढ़वार होगी। वहीं बारिश के बाद किसान धान रोपाई के लिए खेतों में तैयारी कर देंगे। नौल्था गांव के जयभगवान और रमेश ने बताया कि इस समय खेतों में फसलों को बारिश की जरूरत थी। अब हरे चारे की फसल में नहीं देना पड़ेगा।

मतलौडा में गिरे बिजली के आठ खंभे
वीरवार को तेज बारिश के चलते रात करीब साढ़े नौ बजे बिजली गुल हो गई। मतलौडा में वीरवार सुबह तेज हवा के चलते बिजली के आठ खंभे गिर गए। इससे दिन के समय बिजली आपूर्ति बाधित रही। देर रात को आंधी के साथ बारिश में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें