फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रेमी संग गई किशोरी, नहर में कूदने की दी झूठी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक 14 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी के साथ चली गई और परिवार को गुमराह करने के लिए नहर में कूदने की झूठी सूचना दे दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हनुमान मंदिर के पास दिल्ली पैरलल नहर में गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया। देर रात तक चले अभियान के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रात करीब नौ बजे सूचना मिली थी कि किशोरी नहर में कूद गई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। कुछ देर बाद किशोरी के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और बताया कि वह शाम को हनुमान मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जांच के दौरान पुलिस को किशोरी की एक सहेली के बयानों पर शक हुआ। सहेली से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच उजागर कर दिया। सहेली ने बताया कि किशोरी का एक युवक से प्रेम प्रसंग है और वह उसी के साथ गई है। परिवार को भ्रमित करने के लिए नहर में कूदने की झूठी सूचना फैलाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की दिशा बदलते हुए किशोरी और युवक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी को जल्द ही खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें