फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ठंड के साथ बढ़ा स्ट्रोक, शुरुआती चार घंटे का समय अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सर्दी के साथ स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। बुजुर्गों के साथ हाइपरटेंशन और कार्डियक मरीज भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में मरीज के लिए शुरुआती चार घंटे अहम होते हैं। इस समय में इलाज मिलने पर उसको काफी हद तक कवर किया जा सकता है। विश्व स्ट्रोक दिवस बुधवार को था। जिला नागरिक अस्पताल में ऐसे मरीजों को जागरूक किया। आपातकाल की प्रभारी डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि स्ट्रोक गंभीर विषय है। इसमें पहले चार घंटे मरीज के लिए बेहद अहम होते हैं। इस समय के भीतर सही उपचार मिलने पर मरीज के ठीक होने और स्थायी दिव्यांगता से बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ठंड के मौसम में स्ट्रोक के मरीज बढ़ जाते हैं। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इस तरह के मरीज आ रहे हैं। इनमें ज्यादा बुजुर्गों हैं। इसके अलावा हाइपरटेंशन, कार्डियक मरीज और धूम्रपान करने वालों में भी इसका खतरा होता है।


जिला नागरिक अस्पताली में हर महीने औसतन 12 मरीज स्ट्रोक के आते हैं। अस्पताल के आकड़ों को देखें तो जनवरी में 10, फरवरी में 18, मार्च में 19, अप्रैल में 17, जून में 6, जुलाई में चार, अगस्त में सात, सितंबर और अक्टूबर में 15-15 केस आए हैं। यानी सर्दी के मौसम में स्ट्रोक के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपने खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

लक्षण और बचाव
चेहरे का लटकना, हाथों में कमजोरी, बोलने में कठिनाई, अचानक गंभीर सिरदर्द, धुंधला दिखना मुख्य लक्षण हैं। ऐसे में शराब, तंबाकू व धूम्रपान से दूरी बनानी जरूरी है। धूम्रपान से रक्त वाहिका सिकुड़ जाती हैं और रक्त में थक्के बनने की संभावना बढ़ जाती है। जिससे मस्तिष्क में रक्त प्रवाह रुक सकता है और स्ट्रोक हो सकता है। शराब के ज्यादा सेवन से बीपी बढ़ाता है। इससे भी स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। खाने में फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें।
विज्ञापन

हर मिनट रखता है मायने
विश्व स्ट्रोक दिवस पर इस वर्ष की थीम हर मिनट मायने रखता है। यह स्ट्रोक के लक्षणों को तुरंत पहचानने को दर्शाता है। जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में जनवरी 2025 से अक्टूबर 2025 तक स्ट्रोक के 120 मरीज आए हैं। डॉ सुखदीप कौर ने बताया कि मरीजों को हर संभव इलाज दिया जाता है। वे स्वस्थ भी हो रहे हैं। कुछ लोग आज भी झाड़ फूंक और देसी दवाओं पर भरोसा करते हैं। ऐसा उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें