पानीपत। गोपाष्टमी पर बुधवार को जीटी रोड समेत शहर की गोशालाओं में लोगों ने गाय की पूजा की और हरा चारा व गुड़ खिलाया। श्री राधा कृष्णा गोशाला, भैंसवाल मोड़ पर वीरवार को कार्यक्रम किया जाएगा। गोमाता के लिए 56 भोग बनाया जाएगा। इसके साथ विशाल भंडारा लगाने के साथ बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। बच्चों के लिए मेजिक शो व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के साथ गोमाता की आरती की जाएगी। पंडित प्रवीण शास्त्री ने बताया कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी (आठवें दिन) को गायों और बैलों की पूजा की जाती है। ब्यूरो