फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जेई के निलंबन के विरोध में धरना रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-निलंबन वापस होने पर ही थमेगा विरोध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन का एसडीओ व निगम के उच्चाधिकारियों के खिलाफ जेई के निलंबन के विरोध में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। यूनियन जूनियर इंजीनियर अंकित के अनुचित निलंबन और हरियाणा सरकार की नई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। यूनियन का आरोप है कि जेई अंकित को एक मीटर टेपरिंग मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है। जबकि असली दोषियों को बचाया जा रहा है। सब-यूनिट प्रधान धर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता और यूनिट सचिव शिवकुमार के संचालन में हुए विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


यूनिट प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि मीटर टेपरिंग मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की गई है और मुख्य आरोपियों को जान बूझकर बचाया जा रहा है। जबकि निर्दोष जेई अंकित को निलंबित कर दिया गया है। यूनियन नेताओं ने बताया कि सरकार अंकित का निलंबन तुरंत रद्द करें। मौके पर अमित कुमार, सुरेंद्र शर्मा, संजय सैनी, बलकार, जितेंद्र और कमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें