फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कमजोर रैंकिंग का कारण रही जेबीएम पर सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की रिपोर्ट में कमजोर बिंदुओं को सुधारने के लिए अगले दिन ही एक्शन मोड में आ गया। निगम अधिकारियों ने जेबीएम कंपनी के वाहनों की एक बार फिर फिजिकल वेरिफिकेशन की। जिसमें 110 में से 108 वाहन पहुंचे। कंपनी के प्रतिनिधियों ने दो वाहनों के मरम्मत कार्य के लिए जाने की रिपोर्ट दी। इन सबके बीच शहरवासियों ने नगर निगम के स्वच्छता रैंकिंग को कागजी की बजाय धरातल पर सुधारने की बात कही है। लोगों का कहना है कि निगम को सफाई के मामले में बहुत काम करना है।
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग 2024-25 में पानीपत की रैंकिंग में 145 पायदान की बड़ी छलांग लगाकर 39वां रैंक राष्ट्रीय स्तर पर पाया है। वहीं प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा है। इसमें डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में 99 और सूखा व गीला कूड़े में 51 प्रतिशत अंक मिले हैं। ये दोनों काम जेबीएम कंपनी के स्तर पर किए जाने हैं। नगर निगम अधिकारियों ने शुक्रवार को ही जेबीएम पर सख्ताई शुरू कर दी। डीएमसी अरुण भार्गव ने जेबीएम के वाहनों की वीरवार शाम को बरसत रोड पर वेरिफिकेशन की। कंपनी ने 110 वाहनों की सूची अधिकारियों को दी थी। इनमें से 108 वाहन मैदान पर पहुंचे। डीएमसी अरुण भार्गव ने वाहनों को और बढ़ाने के साथ डोर-टू-डोर कूड़ा उठान बेहतर करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि गीला व सूखा कड़ा अलग-अलग होना चाहिए।
शहरवासी बोले धरातल पर इतना बेहतर नहीं काम
शहरवासी स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में शहर की रैंकिंग बेहतर होने पर मिली जुली राय दे रहे हैं। एडवोकेट मेहूल जैन ने बताया कि शहर में जगह-जगह के कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। मेयर और पार्षद तक जेबीएम के काम से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में स्वच्छता रैंकिंग में सुधार आना हैरान करने वाला है। बाजारों व शहर में नालों की भी सफाई नहीं हो पाती है। ये केवल कागजी कार्रवाई के अंक नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इंसार बाजार के दुकानदार गौरव लिखा ने बताया कि शहर में पहले से सफाई में सुधार नजर आ रहा है। इंसार बाजार में हर रोज कूड़े का उठान किया जा रहा है। मॉडल टाउन और अन्य क्षेत्र में भी सफाई हो रही है। पानीपत की रैंकिंग में सुधार आना सराहनीय है। लोगों को शहर को साफ सुथरा बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

वर्जन :
सफाई में सुधार आया है। रैंकिंग में कम अंक आने वाले बिंदुओं पर काम शुरू कर दिया है। शहरवासियों को साथ लेकर बेहतर काम किया जाएगा।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें