पानीपत। माईजी कॉलोनी में तीन साल के बच्चे ने घर पर ही डाइंग केमिकल पी ली। परिजनों ने उनको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां उनकी तबीयत सामान्य है।माईजी कॉलोनी की सुलताना ने बताया कि उनका चुन्नी डाई करने काम है। उनके घर पर डाई का केमिकल रखा था। उनके तीन साल के बेटे हैदर ने ठंडे पेय पदार्थ की गलती से केमिकल पी लिया। वे पता चलते ही उनको लेकर जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।