फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना ।शिक्षा विभाग ने गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने अब कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। बीईओ डॉ. कादियान मंगलवार को इसराना में अपने कार्यालय में गैर मान्यता प्राप्त और चौपालों ओर घरों में चलने वाले निजी स्कूलों को लेकर पत्रकारों से चर्चा की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खंड इसराना के डेढ़ दर्जन से अधिक ऐसे स्कूलों को चिह्नित किया गया है। जिनकी मान्यता नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को सरकारी स्कूल में या मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में दाखिला दिलाएं। अगर कोई गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला करवाता है, तो वह अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। जिसके लिए अभिभावक स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी निजी स्कूल एसएलसी के नाम पर रुपये वसूल ना करें। कक्षा पहली से आठवीं कक्षा तक कोई एलएससी फीस नहीं लगती। नौवीं कक्षा से लेकर बारहवीं तक मात्र छह रुपये एसएलसी फीस लगती हैं। गैर सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल मात्र दो ही महीनों की फीस ले सकते हैं। दूसरी तरफ पंचायत समिति के चेयरमैन हरपाल मलिक ने कहा कि ऐसे स्कूलों के खिलाफ शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा को शिकायत दी जाएगी। जिसमें गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें