फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शून्य परिणाम वाले स्कूलों पर सख्ती, 100% रिजल्ट वाले दोगुने करने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन सफलता के तहत कमजोर स्कूलों को 30 दिन में सुधारना होगा परिणाम, हर शनिवार होगा बोर्ड पैटर्न पर टेस्ट
विज्ञापन

पानीपत में लागू हुआ मिशन सफलता, कमजोर विद्यार्थियों की लगेंगी विशेष कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 2026-27 की वार्षिक परीक्षाओं में दसवीं और बारहवीं का परिणाम सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने मिशन सफलता लागू किया है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में शून्य परिणाम खत्म करने और शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले विद्यालयों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू के नेतृत्व में कार्ययोजना लागू की गई है। अतिरिक्त उपायुक्त अंकित कुमार चौकसे ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर स्कूलों को रेड (50 प्रतिशत से कम), येलो (50 से 80 प्रतिशत) और ग्रीन (80 प्रतिशत से अधिक) जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन

रेड जोन के स्कूलों और प्रत्येक खंड के तीन सबसे कमजोर विद्यालयों में 30 दिन की सुधार योजना चलेगी। कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनकी विशेष कक्षाएं लगाई जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी और डाइट की टीमें हर 15 दिन में समीक्षा करेंगी।

हर शनिवार बोर्ड पैटर्न पर टेस्ट
दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों का हर शनिवार बोर्ड पैटर्न पर टेस्ट होगा। उत्तर-पुस्तिकाओं का विश्लेषण कर गलतियां सुधरवाई जाएंगी और दोबारा परीक्षा ली जाएगी। 50 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों की उपचारात्मक कक्षाएं लगेंगी, जबकि मेधावी विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने के लिए कठिन प्रश्नों का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन


जनवरी से गैर-शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

एक जनवरी 2027 से बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने तक जीरो इंटरप्शन पीरियड लागू रहेगा। गणतंत्र दिवस समारोह को छोड़कर गैर-शैक्षणिक गतिविधियां नहीं होंगी। बोर्ड कक्षाओं के शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। विषय अध्यापकों की कमी वाले स्कूलों में डिजिटल माध्यम और विजिटिंग टीचर से पढ़ाई कराई जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी हर माह कम से कम 10 स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

एक नजर में मिशन सफलता

लक्ष्य: शून्य परिणाम वाले स्कूल खत्म करना और 100 प्रतिशत परिणाम वाले विद्यालयों की संख्या दोगुनी करना।

जोन: रेड (50 प्रतिशत से कम), येलो (50 से 80 प्रतिशत), ग्रीन (80 प्रतिशत से अधिक)।

सुधार योजना: कमजोर स्कूलों के लिए 30 दिन का विशेष अभियान।

टेस्ट: हर शनिवार बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा और गलतियों का विश्लेषण।

जीरो इंटरप्शन पीरियड: एक जनवरी 2027 से बोर्ड परीक्षाओं तक।

निरीक्षण: प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारी हर माह कम से कम 10 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें