फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा को करें पुख्ता, भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त: ममता सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता की जाए, इसमें कोताही न हो। शराब माफियाओं, अवैध हथियार और ड्रग्स की तस्करी पर अंकुश लगाया जाए। यह कहना था करनाल रेंज की पुलिस महानिरीक्षक ममता सिंह का। उन्होंने वीरवार को अपराधों पर नियंत्रण के लिए जिला पुलिस के सभी इंवेस्टिगेशन ऑफिसर और थाना प्रभारियों के साथ पुलिस विभाग के सभागार में क्राइम मीटिंग ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुशासन में रहकर पुलिसकर्मी ईमानदारी से काम करें। आमजन के साथ अच्छा व्यवहार रखें और विभाग की छवि को धूमिल न होने दें। हर विभाग में कुछ ऐसे कर्मी होते हैं, जिनके गलत कामों की वजह से पूरा विभाग बदनाम होता है, ऐसे कर्मचारी खुद को सुधार लें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस की ओर से किए गए कार्यों से अवगत कराया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश कुमार वत्स, उप-पुलिस अधीक्षक पानीपत विरेंद्र सैनी, उप-पुलिस अधीक्षक महिला विरुध अपराध पूजा डाबला, उप-पुलिस अधीक्षक यातायात संदीप सिंह और जिला के सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें