पुलिस विभाग में कुक के पद पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) पानीपत में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम बैंच में 40 कुक कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
डीजीपी मनोज यादव वीरवार को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने प्रथम बैंच के प्रशिक्षण कोर्स का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान एसपी पानीपत शशांक कुमार सावन, एएसपी पूजा वशिष्ठ और संस्थान के प्रिंसिपल अतुल शुक्ला और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि कर्मचारियों को कुकिंग, हॉउस किपिंग और अन्य विशेष प्रकार का प्रशिक्षण देने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ हॉटल मैनेजमेंट पानीपत में 2 माह का कोर्स कराया जा रहा है। संस्थान में निपुण प्रशिक्षकों द्वारा विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।