फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेहड़ी वाले को पालतू कुत्ते ने नोंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिद्धार्थ नगर में एक पालतू कुत्ते ने एक छोला कुल्चा रेहड़ी वाले को नोंच लिया। कुत्ते ने युवक के दोनों हाथों को नोंच लिया। परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और उसको एंटी रैबीज इंजेक्शन दिया।
विज्ञापन


सिद्धार्थ नगर निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह सिद्धार्थ नगर में गली नंबर छह में रहता है। वह छोले कुल्चे की रेहड़ी लगाता है। वह शुक्रवार दोपहर को जैसे ही घर से निकला उनके पड़ोसी का पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके दोनों हाथ नोंच लिए। लोगों ने उसे किसी तरह से बचाया। यह कुत्ता पहले भी सिद्धार्थ नगर में एक महिला को 19 जगह से काट चुका है। इस महिला को बचाने आए एक व्यक्ति को भी इस कुत्ते ने बुरी तरह नोंचा था। इस मामले में पुलिस ने कुत्ते के मालिक व उसके बेटों पर केस दर्ज किया था। कुत्ते का मालिक खुद को पुलिस कर्मचारी बताता है। वह उन्हें धमकाता है। इस कुत्ते का पूरे सिद्धार्थ नगर में आतंक है। लोग कुत्ते के डर के साये में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें