फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चिकित्सक के पर्चे के बिना स्टोर संचालक को दवा देते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सेक्टर-12 स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक को चिकित्सक की पर्चे के बिना दवा देते हुए पकड़ा है। यहां रिकॉर्ड और एक्सपायरी दवाओं के मेंटेन न रखने समेत कई प्रकार की अनियमितता मिली। मेडिकल स्टोर संचालक को इस पर नोटिस दिया गया है। इसके साथ ही नारकोटिक्स सूची में शामिल दवाओं के सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम में शामिल उप निरीक्षक राज सिंह, जोगिंद्र, एएसआई राजेश कुमार, एसआई राजबीर व एएसआई सुरेंद्र सिंह ने वीरवार को सेक्टर-12 स्थित खुराना मेडिकोज एंड कास्मेटिक का औचक निरीक्षण किया। टीम के साथ औषधि नियंत्रण अधिकारी विजय राजे रहीं।
टीम को यहां मेडिकल स्टोर मालिक निश्चय खुराना व यश खुराना मिले। टीम ने दवाओं की जांच की और नारकोटिक सूची में आने वाली दवाओं के नमूने भरे। इन नमूनों को परीक्षण के लिए सरकारी विश्लेषक चंडीगढ़ के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

टीम के अनुसार यहां सात प्रकार की दवा की खरीद व ब्रिकी संबंधित बिल प्रस्तुत करने के लिए दुकान मालिक को नोटिस दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान ड्रग एक्ट के नियम नंबर 65 के अनुसार लाइसेंस डिस्पले नहीं किया जाना पाया गया। बिक्री बिलों की डुप्लीकेट कॉपी मेंटेन नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें