फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाल विवाह रुकवाया, लिया शपथ पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में बाल विवाह रुकवाया गया है। दोनों प्रेमी प्रेमिका हैं। महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने लड़की और लड़का पक्ष को अपने कार्यालय में बुलाकर लड़की के बालिग होने तक शादी न करने का शपथ पत्र भी लिया है। दोनों का प्रेम प्रसंग में विवाह तय किया गया था।
विज्ञापन



महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उन्हें 17 नवंबर को सूचना मिली थी की चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में बाल विवाह की तैयारी की जा रही है। उन्होंने चांदनी बाग थाना पुलिस को मौके पर भेजा लेकिन यहां ऐसा कोई मामला नहीं मिला। उन्होंने 19 नवंबर को अपनी टीम मौके पर भेजी और लड़की और लड़के का घर ढूंढ लिया। लड़की के परिजनों से लड़की के जन्म प्रमाण पत्र मांगा गया। जिसके अनुसार लड़की 17 साल 3 माह की मिली। लड़की के परिजनों ने बताया कि वह विवाह नहीं कर रहे थे। उन्होंने सिर्फ अपनी लड़की का रोका किया है। उनकी लड़की पड़ोस के ही एक 25 वर्षीय युवक से प्रेम करती है । दोनों शादी करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने सिर्फ रोका किया है। वह उसके बालिग होने पर ही विवाह करेंगे। अब सोमवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां उनके बयान दर्ज होंगे और इनसे शपथ पत्र लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें