फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोशनदान से घुसकर दुकान से चुराई नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बाबरपुर मंडी में शीशे की दुकान से चोर चार हजार रुपये नकदी चोरी कर फरार हो गया। आरोपी रोशनदान के रास्ते दुकान में घुसा था। शुक्रवार को चोरी का पता चलने पर दुकानदार ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बाबरपुर गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उसकी बाबरपुर में ईको बैंक के पास शीशे की दुकान है। बृहस्पतिवार को वह रात साढ़े नौ बजे अपनी दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। शुक्रवार को उसने अपनी दुकान खोली तो अंदर तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले का लॉक टूटा हुआ था। गल्ला चेक किया तो उसके अंदर से चार हजार रुपये चोरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली की दुकान से सामान चोरी
पानीपत। एक अन्य घटना में आर्य नगर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी आर्य नगर गली नंबर-7 में चाय की दुकान है। 27 अगस्त की रात उसकी दुकान से चोर एक एलईडी, एक पंखा, दो डिनर सेट, दो परांत, एक जूसर मशीन व कुछ बिजली का सामान चोरी कर फरार हो गया। उसने आसपड़ोस के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उसने मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें