फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीबीजी राजकीय महाविद्यालय में बीबीए, बीसीए, बीएससी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा

Thu, 25 Jun 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर-18 स्थित देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय के मॉडल संस्कृति कॉलेज की सूची में शामिल होने के बाद यहां दाखिले के प्रति छात्रों का रुझान काफी बढ़ गया है। इस बार बीबीए, बीसीए, बीएससी मेडिकल, नॉन-मेडिकल और रसायन विज्ञान कोर्स में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।
प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद्र जागलान और दाखिला समिति की संचालक सुमन कंडोल ने बताया कि अब तक 1956 आवेदक ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं और विभिन्न संकायों में सीटों के लिए जोरदार प्रतिस्पर्धा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटों और आवेदनों की स्थिति
बीए: 400 सीटें, 875 आवेदन
बीकॉम: 160 सीटें, 285 आवेदन
बीबीए: 40 सीटें, 215 आवेदन
बीसीए: 40 सीटें, 311 आवेदन
बीएससी फिजिकल साइंस: 80 सीटें, 85 आवेदन
बीएससी लाइफ साइंस: 40 सीटें, 133 आवेदन
बीएससी रसायन विज्ञान (मुख्य): 20 सीटें, 52 आवेदन
कुल: 780 सीटें, 1956 आवेदन

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कई कोर्सों में सीटों के मुकाबले आवेदन काफी अधिक हैं, जिससे चयन प्रक्रिया में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

राजकीय कन्या महाविद्यालय डाहर में हुए 44 पंजीकरण
राजकीय कन्या महाविद्यालय डाहर में स्नातक कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी चल रही है। यहां बीए प्रथम वर्ष की 160 और बीकॉम प्रथम वर्ष की 80 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि अब तक केवल 44 विद्यार्थियों ने ही पंजीकरण कराया है। प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद्र जागलान ने बताया कि सभी जानकारी महाविद्यालय पोर्टल पर उपलब्ध है और छात्र-छात्राएं परिसर में आकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें