पानीपत। पुलिस डेयरी संचालक को हनी ट्रैप में फंसाकर दो लाख रुपये ऐंठने के मामले में आरोपी हवलदार को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत खारिज होने पर हाईकोर्ट में पहुंच गया। हाईकोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी पर स्टे दे दिया। आरोपी इसके बाद पुलिस जांच में शामिल हुआ। जहां उनसे पूछताछ की गई।
कच्चा कैंप के एक डेयरी संचालक ने थाना मॉडल टाउन पुलिस में शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि महिला पिंकी उनको छह अगस्त को माॅडल टाउन के एक हाेटल में ले गई। जहां पर संचालक ने अपने दाेस्त राकेश काे बुलाया था। राकेश और पिंकी शराब पी रहे थे। वह काेल्ड ड्रिंक पी रहा था। इसी बीच हवलदार कुलदीप और उसका साथी सुमित आए। उन्होंने खुद काे सीआईए से बताया तो पिंकी वहां से चली गई। राकेश व डेयरी संचालक काे गाड़ी में बैठाकर घुमाने लगे। उन पर केस दर्ज करने का दबाव डाला और बचने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। आरोप हैं कि आरापियों ने उनसे दो लाख रुपये ऐंठ लिए थे। इस मामले में थाना मॉडल टाउन की पुलिस पिंकी, राकेश व सुमित काे गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि हवलदार कुलदीप भाग गया था। पुलिस हवलदार कुलदीप काे गिरफ्तार करने का दावा करती रही लेकिन एक महीने तक नहीं पकड़ पाई। कुलदीप ने पहले जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई। काेर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। कुलदीप इसके बाद हाईकाेर्ट पहुंच गया। हाईकाेर्ट ने उसकी गिरफ्तारी पर स्टे दे दिया। वह इसके बाद आरोपी वीरवार को माॅडल टाउन थाना पुलिस में पहुंचा। थाना प्रभारी जगमिंद्र ने बताया कि पुलिस कुलदीप की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस इसमें आगामी कार्रवाई कर रहा है।