फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसराना में एकता एक्सप्रेस का ठहराव

Sun, 02 Feb 2014 12:49 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। इसराना में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा की ओर से शनिवार सुबह इसराना हाल्ट स्टेशन पर झंडी दिखाकर एकता एक्सप्रेस का ठहराव कराए जाने से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरा हो गई।
विज्ञापन


सांसद ने इसराना की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में नारियल फोड़ कर पक्की गलियों और नालियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इसके उपरांत छोटूराम जयंती पर कार्यक्रम में शामिल होकर छोटूराम किसान भवन समिति को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

शनिवार सुबह इसराना हाल्ट स्टेशन पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने भिवानी से चंडीगढ़ जा रही 14795 एकता एक्सप्रेस गाड़ी को झंडी दिखाकर ठहराव करवाया।
विज्ञापन


अरसे से ग्रामीण उक्त गाड़ी के ठहराव की मांग करते  चले आ रहे थे। इसके अलावा इसराना में 54025 पैसेंजर गाड़ी के अप और डाउन पर भी ठहराव हो गया है। एकता व पैसेंजर गाड़ी के अप डाउन ठहराव कराए जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए सांसद डॉ. अरविंद शर्मा का आभार जताया है।

इसराना की लक्ष्मी नगर कालोनी के लोगों की मांग पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने गलियों और नालियों के निर्माण के लिए करीब 70 लाख की ग्रांट मंजूर की थी।

गलियों और नालियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कालोनी वासियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में नारियल फोड़ कर किया।

इस मौके पर सांसद डॉ. शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का विकास और लोगों की समस्याओं को हल कराना सरकार की प्राथमिकता है। जितना विकास मौजूदा सरकार ने कराया है इससे पहले किसी सरकार ने नही कराया।

इसराना के छोटूराम किसान भवन में छोटूराम जयंती के उपलक्ष्य में  आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि छोटूराम किसानों के साथ-साथ हर गरीब और कमजोर वर्ग के मसीहा थे। आज के दौर में उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।

इस मौके पर डॉ. शर्मा ने छोटूराम भवन समिति को भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता बलबीर वाल्मीकि, राजसिंह आर्य, छोटूराम किसान भवन समिति प्रधान हवासिंह जागलान, भाकियू ब्लाक प्रधान सत नारायण शर्मा, धन्ना राम जागलान, रणजीत जागलान, डॉ. शंकर लाल शर्मा, राजकुमार मांडी, जगपाल जागलान, रणधीर पानू, ओम पहलवान, जसवीर जागलान और सतीश शर्मा मौजूद रहे।

सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने सैलजा प्रकरण पर कुछ भी कहने से परहेज करते हुए इतना ही कहा कि हर वक्त लोगों के बीच रहता हूं। लोगों की समस्याएं हल कराना उसका उद्देश्य रहा है। इस बात पर कोई भ्रम नही होना चाहिए वह लोकसभा चुनाव अवश्य लड़ेंगे और करनाल से ही लड़ेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें