फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। महर्षि वाल्मीकि मंदिर वार्ड-11 में भगवान वाल्मीकि, शिव परिवार और हनुमान की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम में मुख्यातिथि शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी व डीएसपी राजबीर यादव रहे। राधे राधे महाराज के सानिध्य में प्रतिमाओं को स्थापित किया गया।
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज ने कहा कि रामायण की रचना कर महर्षि वाल्मीकि ने सनातन धर्म पर उपकार किया है। विधायक और मेयर कोमल सैनी ने महर्षि वाल्मीकि भवन की चहारदीवारी, पुस्तकालय व एक रसोई के निर्माण की घोषणा की। अवध धाम मंदिर से राधे राधे महाराज ने महर्षि वाल्मीकि की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर चांद भाटिया, वेद पाराशर, प्राण रत्नाकर, नरेशानंद महाराज, पार्षद अशोक कटारिया, पार्षद नवल जिन्दल, पार्षद कमल अरोड़ा, पार्षद अंजना प्रीतम गुर्जर प्राण रत्नाकर, पार्षद राॅकी गहलोत उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें