संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में पानीपत जिले के 13 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें वर्ष 2024 के छह और वर्ष 2025 के सात शिक्षक शामिल हैं।
समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को प्रशंसा पत्र, सिल्वर मेडल, रेशमी शॉल, एक लाख रुपये की सम्मान राशि और दो अग्रिम वेतनवृद्धि प्रदान की गईं। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने भी सम्मानित शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
डिप्लोमा और मेडल से चमके खेल अधिकारी कर्ण सिंह पूनिया : वर्ष 2025 के पुरस्कार विजेताओं में शामिल एईओ (खेल) कर्ण सिंह पूनिया को स्कूली खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊंचाई देने के लिए सम्मानित किया गया। डिडवाड़ी गांव के मूल निवासी और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी स्तर पर पदक जीत चुके पहलवान कर्ण सिंह ने वर्ष 2013 में डीपीई के रूप में अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। उनके मार्गदर्शन में हरियाणा की स्कूली टीमों ने 20 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं।
सम्मान मिलने के बाद पूनिया ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए खेल सबसे बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनके व्यक्तिगत प्रयास का नहीं, बल्कि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास और मेहनत का परिणाम है।
कलाध्यापक सुरेंद्र राठी ने दीवारों पर उकेरी जागरूकता की अलख : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर के कलाध्यापक सुरेंद्र राठी को शिक्षा में नवाचार, भयमुक्त वातावरण तैयार करने और सीएसआर के तहत स्कूल में 10 लाख रुपये की लागत से दो शेड बनवाने के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने स्कूल की दीवारों पर शिक्षाप्रद चित्रकारी के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, मतदान जागरूकता और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे महत्वपूर्ण विषयों का संदेश दिया।
राठी ने कहा कि राज्य स्तरीय सम्मान से उनका उत्साह बढ़ा है। अब वे दोगुनी निष्ठा, संयम और ईमानदारी के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करेंगे।
n
कर्ण सिंह पूनिया, डीपीई/एईओ खेल (कबड्डी)
n
गुलाब पांचाल, टीजीटी संस्कृत, जीएसएसएस कृष्णपुरा
n
विपिन कुंडू, पीजीटी अंग्रेजी, जीएसएसएस सिठाना
n
सत्यनारायण, ईएसएचएम, राजकीय मिडिल स्कूल पाथरी
n
सुरेंद्र राठी, कला अध्यापक, जीएसएसएस निजामपुर
n
बलविंद्र सिंह आर्य, हेड टीचर, जीपीएस रसलापुर
n
अनिल मलिक, हेड टीचर, जीपीएस अशोक विहार
वर्ष 2024 के छह विजेता शिक्षक
n
नरेंद्र मान, पीजीटी, जीएसएसएस सिठाना
n
राममेहर, वोकेशनल टीचर, जीएमएसएसएस जीटी रोड
n
महेंद्र सिंह, टीजीटी विज्ञान, राजकीय मिडिल स्कूल बाल जाटान
n
महेंद्र सिंह, प्राइमरी हेड टीचर, जीपीएस काबड़ी
n
राजीव, प्राइमरी टीचर, जीपीएस डेरा गुजरान
n
नीलू, प्राइमरी टीचर, जीपीएस डिडवाड़ी